भारत-धरनि-बाल कविता-श्रीधर पाठक -Hindi Poetry-कविता-Hindi Poem | Kavita Shridhar Pathak

भारत-धरनि-बाल कविता-श्रीधर पाठक -Hindi Poetry-कविता-Hindi Poem | Kavita Shridhar Pathak

 

1

बंदहुँ मातृ-भारत-धरनि सकल-जग-सुख-श्रैनि,
सुखमा-सुमति-संपति-सरनि

2

ज्ञान-धन, विज्ञान-धन-निधि, प्रेम-निर्झर-झरनि
त्रिजग-पावन-हृदय-भावन-भाव-जन-मन-भरनि
बंदहुँ मातृ-भारत-धरनि

3

सेत हिमगिरि, सुपय सुरसरि, तेज-तप-मय तरनि
सरित-वन-कृषि-भरित-भुवि-छवि-सरस-कवि-मति-हरनि
बंदहुँ मातृ-भारत-धरनि

4

न्याय-मग-निर्धार-कारिनि, द्रोह-दुर्मति-दरनि
सुभग-लच्छिनि, सुकृत-पच्छिनि, धर्म-रच्छन-करनि
बंदहँ मातृ-भारत-धरनि

 

Comments are closed.